• Home
  • Bharat Nation Live
  • बुंदेलखंड के किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
Image

बुंदेलखंड के किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर: शिवनेश द्विवेदी

बांदा।
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी जे. रीभा से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी बुंदेलखंड का जनपद बांदा आज भी अत्यंत पिछड़ा है। यहां किसी प्रकार का औद्योगिक विकास नहीं हुआ है और लगभग 80 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर निर्भर है।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हाल ही में हुई लगातार पांच दिनों की मूसलाधार बारिश से जिले की प्रमुख फसलें — धान, अरहर, मूंगफली और हरी सब्जियाँ — पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। इससे किसानों को कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उनकी आजीविका संकट में पड़ गई है।

कांग्रेस ने मांग की कि —
प्रत्येक परगना मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया जाए कि वे लेखपालों के माध्यम से तत्काल सर्वे कराएँ।
प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।
बांदा जिले को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए।

जिलाधिकारी जे. रीभा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक लेखपाल सर्वे रिपोर्ट तैयार कर तहसील एवं एसडीएम को सौंपेगा, जिसके आधार पर किसानों को राहत राशि दी जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे:

  • वरिष्ठ कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रभारी संगठन संकठा प्रसाद त्रिपाठी
  • उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश खान
  • जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश द्विवेदी (एडवोकेट)
  • जिला सचिव भैया लाल पटेल

कांग्रेस ने कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता, तो पार्टी किसानों के हित में जन आंदोलन चलाने को बाध्य होगी।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top