• Home
  • Bharat Nation Live
  • शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार को शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खेड़ा पीपलोदी रतलाम के कथा व्यास पंडित श्री बालकृष्ण जी नागर ने दोपहर 12 से 3 तक कथा प्रसंग में मानव जीवन के कई प्रासंगिक विषयों पर गहन चिंतन प्रकाश डाला।

श्री नागर ने बताया कि वर्तमान समय में बेटी और बेटे में भेद नहीं रखना चाहिए । आजकल देखा जाता है कि बेटी पैदा होने पर परिवार में खुशी का माहौल नहीं रहता है वही बेटा पैदा होने पर मोहल्ले एवं गांव में खुशि से मिठाई बांटकर जमकर आतिशबाजी की जाती है। बेटी है तो कल है।

घर आंगन के बाहर तुलसी का पौधा लगाकर नियमित पूजा करनी चाहिए। तीर्थ क्षेत्र में जाकर नदियों को दूषित नहीं करना चाहिए, शैंपू ,साबुन लगाकर जल को दूषित किया जाता है जो कि गलत है हमारे ऋषि मुनि पवित्र जल में एक डुबकी लगाकर मन से शुद्ध हो जाते हैं। मन को पवित्र रख कर ही तन को शुद्ध किया जा सकता है। कलयुग केवल नाम अधारा। जिस तरह आपका आधार कार्ड से ही आपकी पहचान होती है बिना आधार के आपकी पहचान एवं प्रवेश नहीं होता , उसी तरहकलयुग में राम नाम, शिव नाम ही जीवन का आधार है । नाम की महिमा का वर्णन करते हुए गुरुदेव ने बताया कि जिस तरह राम नाम लिखे पत्थर तैर जाते हैं ठीक उसी तरह नाम जपने से मानव भी भव से तर जाता है।

शिव पार्वती विवाह प्रसंग के अवसर पर विभिन्न वेशभूषा में सज- धज कर आए शिव पार्वती एवं बारातियों द्वारा विवाह रस्म अदायगी पूर्ण की गई।

वहीं प्रतिदिन विभिन्न जोड़ो द्वारा मनकामनेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जा रहा है।कथा विराम एवं महा आरती के पश्चात विभिन्न लाभार्थियों द्वारा महाप्रसादी का लाभ लिया जा रहा है।

28 दिसंबर रविवार को प्रात:9 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कथा पांडाल में रखा है जिसमें

जोड़ रोग: – साइटिका, कमर दर्द, घुटने का दर्द ।

पेट रोग :-कब्ज ,गैस ,एसिडिटी ,जलन।

श्वास रोग:- बार-बार सर्दी खांसी होना, सांस फूलना, एलर्जी, छींक।असमय बालों का झड़ना आदि रोगों के निदान के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ ही निःशुल्क दवाई वितरण का आयोजन रखा गया है।

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top