• Home
  • Bharat Nation Live
  • दहेज विवाद में विवाह टूटा, दूल्हा पक्ष ने बारात रोकी
Image

दहेज विवाद में विवाह टूटा, दूल्हा पक्ष ने बारात रोकी

बेवर मैनपुरी, उत्तर प्रदेश

दहेज को लेकर एक तयशुदा विवाह विवादों में पड़ गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी थाना बेवर क्षेत्र के गांव किशनपुर गढ़िया निवासी अभिषेक के साथ तय हुई थी। 3 नवंबर को गोद भराई की रस्म शांतिपूर्वक सम्पन्न हो चुकी थी और 13 फरवरी 2026 को लग्न तथा 18 फरवरी को बारात की तिथि निर्धारित थी। परिवारों में सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन इसी बीच लड़के पक्ष की ओर से दहेज की अतिरिक्त मांगें शुरू हो गईं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि जब उन्होंने दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई, तो लड़के पक्ष ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके परिवार को अपमानित किया। स्थिति बढ़ते-बढ़ते इस हद तक पहुँच गई कि दूल्हा पक्ष ने बारात लाने से ही इनकार कर दिया। इससे लड़की पक्ष बेहद आहत हुआ और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पूरे प्रकरण पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में दहेज प्रथा के दुष्परिणामों को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

संवाददाता अमित कुमार बेवर

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top