• Home
  • Bharat Nation Live
  • पदमा रोमी मैदान में मीडिया और प्रशासन के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच आयोजित
Image

पदमा रोमी मैदान में मीडिया और प्रशासन के बीच मैत्रीपूर्ण फुटबॉल मैच आयोजित

हजारीबाग झारखंड

पदमा प्रखंड के रोमी मैदान में शनिवार को अंचल सह प्रखंड कर्मियों और पत्रकारों के बीच एक दिवसीय फ्रेंडली फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी निधि रजवार, जिला परिषद सदस्य बसंत नारायण मेहता और प्रखंड प्रमुख वीना देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किक मारकर मैच का उद्घाटन किया।

खेल की शुरुआत से ही उत्साह चरम पर रहा। मध्यांतर तक अंचल सह प्रखंड टीम ने 1–0 की बढ़त बना ली, जो मैच समाप्ति तक बरकरार रही। दोनों टीमों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया और दर्शकों की तालियों से पूरा मैदान गूंज उठा।

मैच के अंत में विजेता टीम अंचल सह प्रखंड को मुख्य अतिथि और जिला परिषद सदस्य द्वारा पुरस्कार स्वरूप कप प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन ने मीडिया और प्रशासनिक कर्मियों के बीच आपसी सौहार्द और टीम भावना को मजबूत किया।

प्रतिभागियों ने इस तरह के खेल आयोजनों को नियमित करने की मांग की, जिससे खेल के माध्यम से सामूहिक सहयोग और दोस्ताना माहौल बनाए रखा जा सके।

रिपोर्टर – निशांत कुमार सिंह

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top