• Home
  • Bharat Nation Live
  • अनूपपुर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित
Image

अनूपपुर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित

अनूपपुर मध्य प्रदेश

15 नवंबर 2025 को अनूपपुर जिले में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि जल, जंगल और जमीन जनजातीय समाज का मूल अधिकार है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के साहसिक योगदान और भारत माँ की रक्षा के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों को याद किया।

समारोह का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में लघु फिल्म के माध्यम से उनके जीवन, संघर्ष और बलिदान को प्रदर्शित किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जनजातीय गौरव दिवस समारोह का संबोधन सीधा प्रसारित किया गया।

समारोह में लोक कला की रंगारंग प्रस्तुतियाँ भी हुईं। बीजापुरी पथक दल ने पारंपरिक शैला एवं गुदुम नृत्य प्रस्तुत किए। साथ ही स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जनजातीय कला-संस्कृति की समृद्धि दिखाई।

अनूपपुर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली और पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने कहा कि प्रशासन जनजातीय समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने और विकास योजनाओं को सुलभ कराने में निरंतर प्रयासरत है। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, विद्यार्थी और आमजन उपस्थित थे।

रिपोर्टर – सुशील कुमार सोनी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top