• Home
  • Bharat Nation Live
  • जांजगीर में सरदार पटेल जयंती समारोह में शामिल होंगे भूपेश बघेल
Image

जांजगीर में सरदार पटेल जयंती समारोह में शामिल होंगे भूपेश बघेल

जांजगीर-चांपा  छत्तीसगढ़ 

जिला मुख्यालय जांजगीर के ऑडिटोरियम में 16 नवंबर को कुर्मी क्षत्रिय समाज, जिला जांजगीर-चांपा के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.30 बजे ऑडिटोरियम जांजगीर पहुंचेंगे और कार्यक्रम में दोपहर 1.30 बजे तक उपस्थित रहेंगे, तत्पश्चात् वे जांजगीर से लोरमी के लिए प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम में कुर्मी क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, माननीय वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक धरमलाल कौशिक और पूर्व विधायक नारायण चंदेल भी उपस्थित रहेंगे। समारोह के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में कुर्मी समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

विधायक ब्यास कश्यप ने सभी सामाजिक लोगों से इस कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया है। आयोजकों ने सुरक्षा और सुव्यवस्था के प्रबंध भी सुनिश्चित किए हैं ताकि समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

रिपोर्टर – चंद्रशेखर बरेठ

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top