• Home
  • Bharat Nation Live
  • दातागंज में जिलाधिकारी-अपर पुलिस अधीक्षक ने आयोजित किया संपूर्ण समाधान दिवस
Image

दातागंज में जिलाधिकारी-अपर पुलिस अधीक्षक ने आयोजित किया संपूर्ण समाधान दिवस

बदायूं/दातागंज

आज दिनांक 15.11.2025 को तहसील दातागंज में जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय और अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी ने संयुक्त रूप से संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को ध्यान से सुना और अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया।

शिकायतों के त्वरित समाधान के साथ ही अधिकारियों ने संबंधित मामलों की निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण करने के आदेश-निर्देश भी दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया एवं एडीएम-ई ने तहसील सहसवान में उपस्थित होकर नागरिकों की समस्याओं को सुना और मौके पर कई मामलों का समाधान किया।

इस पहल से नागरिकों में सरकारी प्रक्रियाओं और प्रशासनिक तंत्र में विश्वास बढ़ा है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के समाधान दिवस नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

संपादक – प्रशांत माहेश्वरी

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top