• Home
  • Bharat Nation Live
  • विजयनगर स्कूल में करमा–राउत नाचा संग बालदिवस आनंद मेला सम्पन्न
Image

विजयनगर स्कूल में करमा–राउत नाचा संग बालदिवस आनंद मेला सम्पन्न

कोरबा, छत्तीसगढ़

शासकीय हाई स्कूल विजयनगर परिसर में बालदिवस के अवसर पर आयोजित आनंद मेला रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। प्राशा एवं माशा बिंझरा विजयनगर के विद्यार्थियों ने प्रधानपाठक सर्वेश सोनी के निर्देशन में करमा नृत्य और राउत नाचा की शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जनपद सदस्य भैयाराम कंवर, ग्राम के गणमान्य नागरिक, पालक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

विद्यार्थियों ने विविध व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए, जिनमें छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पकवान—चीला, बरा, भजिया, आलूगुंडा—के साथ विदेशी व्यंजन मोमोज, चाउमिन, मंचूरियन भी शामिल थे। इसके अलावा झालमुड़ी, कटलेट, अप्पे, सलोनी और गुपचुप चाट जैसे कई स्टॉलों ने लोगों का मन मोह लिया। ग्रामीणों और पालकों ने बच्चों द्वारा तैयार व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के तेलचित्र पर पूजा-अर्चना से हुई। मुख्य अतिथि भैयाराम कंवर और विशिष्ट अतिथियों धजाराम चौहान एवं लगनदास महंत ने नेहरू जी के जीवन और बालदिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने मेले के कूपन खरीदे और उन्हें बच्चों में वितरित कर उत्सव की खुशी साझा की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर – चंद्रशेखर बरेठ

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top