• Home
  • Bharat Nation Live
  • कुसमरा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, आगरा मेडिकेयर सेंटर सील
Image

कुसमरा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, आगरा मेडिकेयर सेंटर सील

मैनपुरी, उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य विभाग ने अपंजीकृत और बिना मान्यता के चल रहे चिकित्सा प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर कुसमरा स्थित आगरा मेडिकेयर सेंटर को सील कर दिया। यह कार्रवाई एसीएमओ मैनपुरी एवं नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष के नेतृत्व में की गई। टीम को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि क्लिनिक बिना रजिस्ट्रेशन और बिना योग्य चिकित्सक के संचालन में है, जिसके बाद विभाग ने छापेमारी की योजना बनाई।

छापा पड़ते ही क्लिनिक में मौजूद कर्मचारी संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। न तो पंजीकरण प्रमाणपत्र दिखाया गया और न ही चिकित्सकीय योग्यता का कोई वैध रिकॉर्ड उपलब्ध कराया गया। टीम ने मौके पर निरीक्षण करने के बाद तुरंत केंद्र को सील कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में फर्जी या अपंजीकृत क्लिनिक चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे संस्थान न केवल मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हैं बल्कि स्वास्थ्य मानकों का भी खुला उल्लंघन करते हैं।

डॉ. आशुतोष ने बताया कि जनहित और मरीजों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने स्थानीय लोगों से अपील की कि उपचार कराने से पहले अस्पताल या क्लिनिक का पंजीकरण अवश्य जांचें।

संवाददाता अमित कुमार बेवर

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top