• Home
  • Bharat Nation Live
  • NDA की बंपर जीत पर चिराग पासवान ने मां से लिया आशीर्वाद
Image

NDA की बंपर जीत पर चिराग पासवान ने मां से लिया आशीर्वाद

पटना, बिहार

बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को कुल 19 सीटें मिलीं, जिसे पार्टी के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान ने इस जीत को जनता का आशीर्वाद बताते हुए अपने आवास पर मां से आशीर्वाद लिया और उनके साथ जीत की खुशी साझा की। चिराग पासवान ने कहा कि यह विजय पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे की जीत है।

चिराग पासवान की मां ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा जनता के हितों को प्राथमिकता दी है और आगे भी यही नीति जारी रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया और बताया कि बिहार में सुशासन की निरंतरता ही इस परिणाम का प्रमुख कारण है।

एनडीए की जीत के बाद प्रदेश भर में उत्साह का माहौल है। जनता का मानना है कि यह जनादेश इस बात का संकेत है कि बिहार में जंगल राज की वापसी नहीं हुई और लोगों ने विकास, सुरक्षा और स्थिरता को चुनते हुए एनडीए को दोबारा मजबूत समर्थन दिया है।

बिहारवासियों को उम्मीद है कि एनडीए सरकार ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा करेगी तथा राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।

रिपोर्टर – दिनेश कुमार कुमावत

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top