• Home
  • Bharat Nation Live
  • बारादरी पुलिस ने जेबकतरा गैंग पकड़ा, तमंचा-चाकू व नकदी बरामद
Image

बारादरी पुलिस ने जेबकतरा गैंग पकड़ा, तमंचा-चाकू व नकदी बरामद

बरेली, उत्तर प्रदेश

इंस्पेक्टर धनंजय पांडे की अगुवाई में बारादरी पुलिस ने जेबकटी की घटनाओं में शामिल शातिर गैंग का बड़ा खुलासा किया है। भीड़भाड़ वाले इलाकों, रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लोगों की जेब काटकर फरार होने वाले दो कुख्यात बदमाशों को दबोच लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से अवैध तमंचा, चाकू, बाइक और नकदी बरामद की है। लगातार बढ़ रही जेबकटी की वारदातों से परेशान शहरवासियों ने इस कार्रवाई पर राहत जताई है।

13 नवंबर को बहेड़ी निवासी शादाब ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सुरेश शर्मा नगर चौराहे पर अज्ञात व्यक्ति ने उनकी जेब काटकर नकदी चोरी कर ली। शिकायत मिलते ही बारादरी पुलिस सक्रिय हो गई और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी।

13/14 नवंबर की रात जोगीनवादा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक मुनेन्द्र पाल, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल सुमित कुमार और कांस्टेबल पवन कुमार गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि जेबकतरे वारदात की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी पेशेवर हैं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मौके का फायदा उठाकर जेबकटी करते थे। दोनों से पूछताछ जारी है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।

रिपोर्टर – छत्रपाल

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top