Image

बिहार में NDA जीत पर बांदा में जश्न

बांदा, उत्तर प्रदेश

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की पूर्ण बहुमत से बनी सरकार के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में बांदा में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जीत का उत्सव मनाते हुए पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाईं। उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। धुरिया ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि अब बिहार में तेज रफ्तार से विकास होगा और एनडीए सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।

कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया और शहर में विजय रैली भी निकाली। इस दौरान भाजपा समर्थक ‘जय भाजपा’ और ‘जय एनडीए’ के नारे लगाते दिखाई दिए। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि यह सिर्फ एक राजनीतिक जीत नहीं, बल्कि जनसहयोग की बड़ी उपलब्धि है, जिसने बिहार में स्थिर और मजबूत सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त किया है।

संबाददाता — शिवनेश दिबेदी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top