• Home
  • Bharat Nation Live
  • झामुमो नेत्री उपासना मरांडी ने बाल दिवस पर दिया प्रेरणादायक संदेश
Image

झामुमो नेत्री उपासना मरांडी ने बाल दिवस पर दिया प्रेरणादायक संदेश

पाकुड़िया, झारखंड

खैराकंदर स्थित डिवाइन प्रोविडेन्स मिशन स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विद्यालय प्रबंधन ने उनका स्वागत पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानपूर्वक किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने फीता काटकर तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की।

इसके बाद क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह के माहौल में आयोजित हुआ। बच्चों की प्रतिभा और उनकी ऊर्जा ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए उपासना मरांडी ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें उत्तम शिक्षा एवं अच्छे संस्कार मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि पंडित नेहरू ने हमेशा बच्चों के सपनों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने बच्चों को बड़े लक्ष्य तय करने, मेहनत करने और अपने परिवार व जिले का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य अनुपम अभिषेक मुर्मू, शिक्षक संजय मुर्मू, रॉयलेन तोपनो, नूपुर गुरुंग, जेशिका राय, शाहीन आरा, सबा निसात और शोभराज मुर्मू सहित अनेक अभिभावक उपस्थित थे। अंत में विजयी बच्चों को सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट: इकबाल हुसैन

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top