बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को मिली बंपर जीत पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) दिल्ली प्रदेश के आदर्श नगर विधानसभा अध्यक्ष बबलू महाराज ने बिहार की जनता, एनडीए कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर एनडीए पर भरोसा जताकर राज्य को स्थिर, विकसित और सुरक्षित भविष्य देने का मार्ग प्रशस्त किया है।
बबलू महाराज ने कहा कि “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” की सोच और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की नीतियों को जनता ने भरपूर समर्थन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि जन-जन का नारा आज गूंज रहा है—“एनडीए में हेलीकॉप्टर छाप हमारा है।” चिराग पासवान और पूरे दल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जो उत्साह और समर्पण रहा, वह इस जीत में प्रमुख भूमिका निभाता है।
उन्होंने विश्वास जताया कि एनडीए सरकार बिहार में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। कार्यकर्ताओं ने इस विजय को लोकतंत्र की जीत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताया।
रिपोर्ट: दिनेश कुमार कुमावत









