• Home
  • Bharat Nation Live
  • कलेक्टर ने ग्राम चिल्हारी में सुपर सीडर उपयोग का किया निरीक्षण
Image

कलेक्टर ने ग्राम चिल्हारी में सुपर सीडर उपयोग का किया निरीक्षण

अनूपपुर मध्य प्रदेश

जिले के जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम चिल्हारी में एस.एम.ए. राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसान उदयभान सिंह को प्रदाय किए गए सुपर सीडर का निरीक्षण कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने सीधे खेत में जाकर किया। इस दौरान कलेक्टर ने मशीन द्वारा खेत तैयार करने, बुवाई करने के तरीकों और पारंपरिक खेती की तुलना में मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

किसान उदयभान सिंह ने बताया कि सुपर सीडर के उपयोग से नरवाई प्रबंधन आसान हो जाता है, बीज की मात्रा कम लगती है और मानव श्रम में कमी आती है। इसके अलावा, फसल कटाई के तुरंत बाद बिना अतिरिक्त तैयारी के खेत में सीधे बुवाई की जा सकती है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होती है।

कलेक्टर श्री पंचोली ने सुपर सीडर को आधुनिक कृषि के लिए लाभकारी बताते हुए किसानों को उन्नत मशीनरी अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी तकनीकें खेती को वैज्ञानिक बनाने और उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री विकास मेश्राम, सहायक कृषि अभियांत्रिकी सुश्री सुप्रिया अहिरवार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, किसान और आमजन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – सुशील कुमार सोनी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top