• Home
  • Bharat Nation Live
  • बाल दिवस पर 25 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत साइकिल वितरित
Image

बाल दिवस पर 25 छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत साइकिल वितरित

जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

बाल दिवस के अवसर पर शासकीय हाईस्कूल मुड़पार चुरतेला में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 25 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। यह कार्यक्रम सरपंच मनोज यादव के निर्देशन में आयोजित किया गया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

साइकिल वितरण के दौरान सरपंच मनोज यादव ने छात्राओं को मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रामीण अंचल की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने का सबसे सशक्त साधन है। सरपंच ने सभी छात्राओं से आग्रह किया कि वे समाज और देश का नाम रोशन करने के लिए अपने लक्ष्यों को मेहनत और लगन से हासिल करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान पाठक भार्गव ने की। इस अवसर पर उपसरपंच कुलदीप कुर्रे, पंच लकेश लहरे, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक विष्णु यादव और साधन यादव के साथ सभी शिक्षकगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। साइकिल प्राप्त कर छात्राओं ने विद्यालय परिवार के साथ मिलकर सरपंच का आभार व्यक्त किया और बेहतर भविष्य बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर – चंद्रशेखर बरेठ

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top