• Home
  • Bharat Nation Live
  • गंज बासौदा में श्री राम कथा के लिए जनसंपर्क, लोगों से धर्म लाभ लेने का आग्रह
Image

गंज बासौदा में श्री राम कथा के लिए जनसंपर्क, लोगों से धर्म लाभ लेने का आग्रह

गंज बासौदा मध्य प्रदेश 

बर्रीघाट रोड स्थित श्री धाम बासौदा दरबार रामदेव मंदिर में आगामी 25 नवंबर से आयोजित होने वाली श्री राम कथा के लिए मंदिर द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह जनसंपर्क पैदल यात्रा के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें मंदिर संस्थापक एवं मुख्य आयोजक गुरुदेव श्री हरिनारायण पाठक जी सहित अनेक भक्तगण शामिल थे।

जनसंपर्क यात्रा राजेंद्र नगर से प्रारंभ होकर गांधी चौक, मुख्य मार्ग जय स्तंभ, स्टेशन मिल रोड, त्योंदा रोड और बरेठ रोड विश्वकर्मा के मार्ग से होकर संपन्न हुई। रास्ते में स्थानीय जनता ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। आयोजकों ने लोगों को पंपलेट देकर कथा में आने और धर्म लाभ लेने का आग्रह किया।

मंदिर के भक्तगण वार्ड-वार्ड प्रचार कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग कथा में भाग ले सकें। इस यात्रा में पुरुषों के साथ महिलाओं की भी बड़ी संख्या शामिल रही, जिससे स्थानीय समुदाय में धार्मिक जागरूकता और उत्साह बढ़ा।

मुख्य आयोजक गुरुदेव श्री हरिनारायण पाठक जी ने बताया कि श्री राम कथा का उद्देश्य लोगों में धर्म, सदाचार और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रचार करना है। भक्तगण अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर उत्सव को और भव्य बनाएंगे।

मुकेश चतुर्वेदी रिपोर्टर

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top