• Home
  • Bharat Nation Live
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई
Image

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई

गंजबासौदा मध्य प्रदेश

14 नवंबर 2025। स्थानीय नेहरू चौक पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जन्म दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेहरू के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।

प्रदेश महासचिव विकास शर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने भारत में कृषि और उद्योग के विकास के लिए पंचवर्षीय योजनाओं का गठन किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील बाबू पिंगले और जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राजकुमार सेन ने कहा कि नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और उन्होंने भारत की विदेश नीति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सह-संस्थापक थे और सभी धर्मों का सम्मान करते थे।

कार्यक्रम में प्रदीप, महासचिव विकास शर्मा, रवि तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश मिश्रा, सुनील पिंगले, राजकुमार सेन, जगदीश व्यास, बीडी शर्मा, प्रशांत नायक, मणि भाई अहिरवार, रवि यादव, सुजीत सराठे, एम एल कोरी, मुकेश एलिया सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

मुकेश चतुर्वेदी रिपोर्ट

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top