• Home
  • Bharat Nation Live
  • भीनमाल में एएनटीएफ–पुलिस की बड़ी सफलता, स्पा सेंटर संचालक गिरफ्तार
Image

भीनमाल में एएनटीएफ–पुलिस की बड़ी सफलता, स्पा सेंटर संचालक गिरफ्तार

भीनमाल राजस्थान

14 नवंबर 2025। जालोर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान के तहत एएनटीएफ और पुलिस थाना भीनमाल ने संयुक्त कार्रवाई कर दो पिस्टलनुमा देशी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। मौके से स्पा सेंटर संचालक हरपाल सिंह उर्फ महिपाल सिंह (27), निवासी रेवड़ाखुर्द, थाना जैतपुर, जिला पाली को गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी भीनमाल श्री शंकरलाल मंसुरीया के सुपरविजन में 13 नवंबर 2025 को की गई। निरीक्षक श्री रामेश्वर भाटी एवं निरीक्षक श्रीमती सरिता के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम ने राज हॉस्पिटल के पास बुधा स्पा सेंटर पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान लोहे की बॉडी से निर्मित दो पिस्टलनुमा देशी कट्टे, खाली मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन पर K.F. 7.65 अंकित था। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 428/14.11.2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की भी गहन पड़ताल कर रही है।

कार्रवाई में पुलिस थाना भीनमाल और एएनटीएफ जालोर की टीमें सक्रिय रहीं। प्रमुख पुलिसकर्मी निरीक्षक श्रीमती सरिता, हैडकॉन्स्टेबल बाबूलाल, कानिस्टेबल राजेन्द्र कुमार, भजनलाल, संगीता, दिनेश कुमार, मोहनलाल, और एएनटीएफ जालोर से प्रभारी हैडकॉन्स्टेबल मनोहरसिंह, कानिस्टेबल भागीरथराम एवं मांगीलाल शामिल रहे।

राहुल सोनी रिपोर्ट

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top