• Home
  • Bharat Nation Live
  • भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई
Image

भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

बांदा, उत्तर प्रदेश

कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय, स्टेशन रोड, बांदा में देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की।

इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने नेहरू जी के भव्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित नेहरू का देश की आजादी में अतुलनीय योगदान रहा। उन्होंने बताया कि नेहरू जी ने 9 वर्ष तक देश के विभिन्न जिलों में निरुद्ध रहते हुए स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1927 में हमीरपुर के जराखर में आयोजित कांग्रेस सम्मेलन में नेहरू जी ने किसान वर्ग की समस्याओं और देशभक्ति की भावनाओं का उल्लेख किया।

उन्होंने यह भी बताया कि स्वतंत्रता के बाद देश के हालात दयनीय थे। नेहरू जी ने प्रगति के मार्ग पर देश को सशक्त बनाने के लिए 98% चल संपत्ति एवं 500 करोड़ की लागत वाले आनंद भवन (वर्तमान स्वराज्य भवन) को राष्ट्र को समर्पित किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने नेहरू जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर: प्रकाश रोशन

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top