• Home
  • Bharat Nation Live
  • गया में कांग्रेस प्रत्याशी पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने का मामला दर्ज
Image

गया में कांग्रेस प्रत्याशी पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने का मामला दर्ज

गया, बिहार

गया नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी प्रक्रिया के बीच सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो संदेश प्रसारित होने के आरोप में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मोहन श्रीवास्तव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गया ने बताया कि चुनाव-2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने हेतु सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में 13 नवंबर की शाम लगभग 7 बजे वायरल हुए एक वीडियो में प्रत्याशी द्वारा कथित रूप से भड़काऊ शब्दों के प्रयोग की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना में कांड संख्या 514/25 दर्ज किया गया। इसमें आईपीसी की धाराएँ 174, 175, 192, 196, 224, 353, 352, 123(4), 125 RP ACT एवं आईटी एक्ट की धारा 66 शामिल की गई हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता, स्रोत और प्रसारण की पूरी जांच कर रही है।

प्रशासन ने बताया कि चुनावी माहौल को शांत रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे भड़काऊ संदेशों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

रिपोर्टर: शिवांशु राज

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top