• Home
  • Bharat Nation Live
  • साइक्लोथॉन: अपने झारखंड को जानें कार्यक्रम में दिखा उत्साह
Image

साइक्लोथॉन: अपने झारखंड को जानें कार्यक्रम में दिखा उत्साह

पाकुड़, झारखंड

झारखंड स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर पाकुड़ जिले के बैंक कॉलोनी स्टेडियम में साइक्लोथॉन: अपने झारखंड को जानें कार्यक्रम के तहत साइकिलिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।

कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अधिकारियों-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिभागियों ने “एकता, प्रगति और गर्व का झारखंड” संदेश के साथ उत्साहपूर्वक साइक्लोथॉन पूरा किया।

जिला क्रीड़ा पदाधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य की गौरवशाली पहचान को जन-जन तक पहुँचाना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं में खेल भावना का विकास करना है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ और जागरूक समाज निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा दी।

प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में फारूक अख्तर प्रथम, विजय कुमार चार द्वितीय और देव रवानी तृतीय रहे। महिला वर्ग में सुधा कुमारी पासवान प्रथम, लक्ष्मी भगत द्वितीय और अंकिता मंडल तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में खेल समन्वयक विवेक रजक, रत्नेश कुमार, खेलो इंडिया प्रशिक्षक अक्षय बावड़ी, नारायण रॉय, अंकिता रॉय, प्रशांत पासवान तथा विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष व सचिवों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

रिपोर्ट — ममता जायसवाल

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top