• Home
  • Bharat Nation Live
  • जनजातीय गौरव दिवस पर चिल्हारी में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम
Image

जनजातीय गौरव दिवस पर चिल्हारी में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम

अनूपपुर, मध्य प्रदेश

अनूपपुर जिले में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर ‘‘जनजातीय गौरव दिवस’’ के तहत एक से 15 नवंबर तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनपद पंचायत जैतहरी की ग्राम पंचायत चिल्हारी में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम एवं आदि सेवा केंद्र में जनसुनवाई संपन्न हुई।

कार्यक्रम में राज्य कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) रामलाल रौतेल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जनजातीय समाज ही नहीं, पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार जनजातीय समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध करा रही है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती वाल्मिकी राठौर, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सरिता नायक, जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम आर्मो, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग मौजूद रहे।

विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। महिला एवं बाल विकास, खाद्य, आजीविका मिशन और स्वास्थ्य विभाग ने प्रदर्शनी लगाई। स्वास्थ्य विभाग ने 53 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

आदि सेवा केंद्र चिल्हारी सहित जिले के 437 केंद्रों में जनसुनवाई आयोजित की गई, जहाँ ग्रामीणों की समस्याएँ, योजनाओं के क्रियान्वयन और आकांक्षाएँ सुनी गईं।

देवेंद्र सिंह चंदेल रिपोर्टर

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top