
रायगढ़, छत्तीसगढ़
रायगढ़ में कोतरारोड पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4,380 किलो टीना स्क्रैप और एक माजदा वाहन जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 16 लाख 05 हजार 120 रुपये आंकी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कोसमनारा तिराहा ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर वाहन CG 04 NQ 9652 को रोका। जांच में वाहन चालक वशिष्ठ नायक, निवासी जिला बरगढ़ (ओडिशा), कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
वाहन की तलाशी में भारी मात्रा में टीना स्क्रैप मिला, जिसके बाद पुलिस ने स्क्रैप और वाहन दोनों को जब्त कर कुल 16 लाख से अधिक की संपत्ति सुरक्षित कर ली। मामले में चोरी की संपत्ति होने के संदेह पर इस्तगासा क्रमांक 07/2025 के तहत धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक राजकुमार पैकरा, आरक्षक संदीप कौशिक, संजय एक्का और दिलीप सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अनिल तिवारी रिपोर्टर









