• Home
  • Bharat Nation Live
  • पुलिस SPEL प्रोग्राम फेज-02 में छात्रों को मिला प्रशिक्षण
Image

पुलिस SPEL प्रोग्राम फेज-02 में छात्रों को मिला प्रशिक्षण

बदायूं, उत्तर प्रदेश

पुलिस लाइन सभागार में आज छात्र-छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था की बारीकियों से रूबरू कराने के उद्देश्य से Student Police Experiential Learning Programme (SPEL) फेज-02 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक (नियम एवं ग्रंथ) श्री एल.वी.एन. एन्टनी देव कुमार ने की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ. बृजेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

SPEL कार्यक्रम के तहत राजकीय महाविद्यालय बदायूं, गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय तथा गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को भीड़ नियंत्रण, पुलिस कार्यशैली, आपराधिक प्रक्रिया, यातायात प्रबंधन, साइबर क्राइम, मानव तस्करी और कानून व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पुलिस विभाग की संरचना, उसके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों से एक प्रशिक्षु (Intern) की भांति अवगत कराना है, ताकि उनके संज्ञानात्मक कौशल व सामाजिक समझ में वृद्धि हो।

एडीजी देव कुमार ने प्रशिक्षित छात्रों से संवाद करते हुए उनके अनुभवों को सुना और कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए। उन्होंने बताया कि SPEL फेज-02 में तकनीकी प्रशिक्षण, सामुदायिक पुलिसिंग और साइबर सुरक्षा के मॉड्यूल भी शामिल किए जा रहे हैं, ताकि युवा आधुनिक पुलिसिंग की वास्तविक समझ विकसित कर सकें।

कार्यक्रम में प्रमुख भारतीय न्याय संहिता, महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों के कानूनी प्रावधान तथा सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। एडीजी ने प्रतिभागी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कुमार कठेरिया, सीओ नगर रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ उझानी डॉ. देवेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संवाददाता – प्रशांत माहेश्वरी

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top