• Home
  • Bharat Nation Live
  • बस स्टैंड पर नाबालिक प्रेमी जोड़े की आपत्तिजनक हरकत, पुलिस ने रोककर परिजनों को सौंपा
Image

बस स्टैंड पर नाबालिक प्रेमी जोड़े की आपत्तिजनक हरकत, पुलिस ने रोककर परिजनों को सौंपा

बेवर मैनपुरी उत्तर प्रदेश

रोडवेज बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार को एक नाबालिक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हरकत करते हुए पकड़ा गया। बस स्टैंड के छोर पर जोड़े की हरकत वहां से गुजर रहे लोगों की नजरों में आई। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की।

पूछताछ में पता चला कि किशोर और किशोरी की इंस्टाग्राम पर लगभग दो साल पहले दोस्ती हुई थी। फर्रुखाबाद की रहने वाली किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है, जबकि उसका प्रेमी दिल्ली में सिलाई का काम करता है और इटावा जा रहा था। पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर हिदायत दी और फिर सुरक्षित रूप से उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि नाबालिगों के साथ ऐसी हरकतों पर ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे ऐसी स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि अनावश्यक घटना और अपमानजनक स्थिति से बचा जा सके।

संवाददाता अमित कुमार बेवर

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top