पाकुड़ झारखंड
पाकुड़ के विख्यात समाजसेवी और व्यवसायी लुत्फल हक ने दुबई में कोकाकोला एरेना द्वारा आयोजित दमक बिजनेस मीट में भाग लिया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी मौजूद थे।
लुत्फल हक ने बताया कि इस बिजनेस मीट में दुनिया भर से कई व्यवसायी शामिल हुए थे। उन्हें भी आयोजकों द्वारा आमंत्रित किया गया था, जिसके चलते वह इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर दुनिया के विभिन्न हिस्सों के व्यवसायिक विचारों, नेटवर्किंग और व्यापारिक अवसरों पर चर्चा हुई।
ममता जायसवाल रिपोर्ट









