• Home
  • Bharat Nation Live
  • अनूपपुर — गर्भवती महिलाओं के पोषण सुधार में उत्कृष्ट कार्य, कलेक्टर को सम्मान
Image

अनूपपुर — गर्भवती महिलाओं के पोषण सुधार में उत्कृष्ट कार्य, कलेक्टर को सम्मान

अनूपपुर, मध्य प्रदेश

नीति आयोग द्वारा आयोजित “नीति फॉर स्टेट्स-यूज़ केस चैलेंज” में अनूपपुर जिले ने गर्भवती महिलाओं के लिए पूरक पोषण तक पहुँच में सुधार के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली को सम्मान पत्र प्रदान किया गया, साथ ही जिले को 1 लाख रुपये का पुरस्कार भी मिला।

यह पुरस्कार आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत जिले द्वारा किए गए नवाचारपूर्ण कार्यों, प्रभावी क्रियान्वयन और डेटा-आधारित प्रशासनिक सुधारों की सराहना के रूप में दिया गया। विशेष रूप से “स्वास्थ्य एवं पोषण” श्रेणी में यह सम्मान गर्भवती महिलाओं तक पोषण पहुँचाने में किए गए नवाचारपूर्ण प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।

कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने इस उपलब्धि को जिले की टीमवर्क, नवाचार और जनभागीदारी का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि जिले को देश के अग्रणी जिलों में शामिल करने के लिए आगे भी सतत प्रयास जारी रहेंगे।

सुशील कुमार सोनी रिपोर्टर

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top