• Home
  • Bharat Nation Live
  • स्काउट गाइड सेवा शिविर में विद्यार्थियों ने सीखी राष्ट्र सेवा की भावना
Image

स्काउट गाइड सेवा शिविर में विद्यार्थियों ने सीखी राष्ट्र सेवा की भावना

जालोर, राजस्थान

भगवती नगर स्थित फ्यूचर एकेडमी स्कूल में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ भीनमाल के तत्वावधान में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा माता व सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व स्काउट प्रार्थना से हुआ।

सेवा शिविर में माणकमल भंडारी, गजेंद्र देवासी, निंबाराम चौधरी, डॉ. घनश्याम व्यास, जे. पी. चौधरी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्काउट गाइड को राष्ट्र सेवा और संस्कार निर्माण की प्रथम सीढ़ी बताया। उन्होंने कहा कि अनुशासन, सदाचार, पर्यावरण चेतना और सामाजिक समरसता स्काउट गाइड की मूल भावना है।

स्काउट गाइड सदस्यों ने शहर में स्वच्छता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण व सफाई का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. घनश्याम व्यास ने किया। इस अवसर पर अनेक भामाशाहों, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संवाददाता राहुल सोनी

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top