• Home
  • Bharat Nation Live
  • गया कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रॉंग रूम का रात में निरीक्षण
Image

गया कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रॉंग रूम का रात में निरीक्षण

गया, बिहार

वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देशानुसार 13 नवंबर 2025 की रात रामपुर थाना प्रभारी द्वारा गया कॉलेज परिसर स्थित स्ट्रॉंग रूम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।

थाना प्रभारी ने स्ट्रॉंग रूम की निगरानी में तैनात पुलिस बल को सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के समय कॉलेज परिसर की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था, कैमरा सिस्टम एवं गश्ती दल की तैनाती की भी जांच की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों को लगातार निगरानी बनाए रखने और नियंत्रण कक्ष से समन्वय में कार्य करने की हिदायत दी।

रिपोर्टर गोपाल कुमार

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top