• Home
  • Bharat Nation Live
  • रामनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
Image

रामनगर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

अनूपपुर मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी कोतमा आरती शाक्य के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

12 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में पकड़कर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 1.04 ग्राम स्मैक (ब्राउन शुगर) बरामद की गई। आरोपी की पहचान चंचल गुप्ता उर्फ सनी उर्फ चार्ली (28 वर्ष) निवासी गोपाल पंडाल, राजनगर थाना रामनगर के रूप में हुई।

आरोपी के विरुद्ध थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 304/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। थाना प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि मादक पदार्थ की सप्लाई कहां से और किसे दी जानी थी।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई अशोक सिंह, प्रधान आरक्षक सनत द्विवेदी, अमित पटेल, निरंजन खलखो, राहुल प्रजापति, आरक्षक अनुराग भार्गव एवं अनुराग सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

संवाददाता – छत्रपाल

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top