• Home
  • Bharat Nation Live
  • फिरोजाबाद में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़
Image

फिरोजाबाद में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश

थाना रसूलपुर एवं साइबर अपराध पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया, जो निवेश के नाम पर आम जनता से ठगी करता था। पुलिस ने मौके से छह अभियुक्तों/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी झूठे नामों से लोगों को कॉल कर निवेश के नाम पर रकम हड़प लेते थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से छह मोबाइल फोन, सैकड़ों सिम कार्ड, बैंक चेक, पासबुक, डायरी, नोटबुक और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को साइबर अपराध रोकथाम अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – राजा शर्मा

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top