
फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना नारखी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। बिजली के तार चोरी करने वाले सात शातिर चोरों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान तीन बदमाश — आरिफ उर्फ भूकंप, प्यार मोहम्मद उर्फ अलियास और हकीकत — पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस ने मौके से तीन तमंचे, जिंदा कारतूस, दो वाहन, कटर मशीन और लगभग आठ क्विंटल तांबे के तार बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर रैमजे मोड़ के पास दबिश दी गई, जहां बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई।
घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने 132 केवी विद्युत उपकेंद्र नारखी और रामगढ़ जल जीवन मिशन प्लांट से तांबे के तारों की बड़ी चोरी की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट – राजा शर्मा









