पाकुड़ झारखंड
झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह अभियान 12 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक जिले के विभिन्न स्थलों पर जारी रहेगा।
शिविर का शुभारंभ उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है, जो जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में मदद करता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
उपायुक्त ने जिला स्वास्थ्य समिति की टीम, चिकित्सा पदाधिकारियों एवं सभी रक्तदाताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा, संवेदना और जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर उपायुक्त ने रक्तदान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिले के विभिन्न प्रखंडों में लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करेगा।
ममता जायसवाल रिपोर्ट









