• Home
  • Bharat Nation Live
  • उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
Image

उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

पाकुड़ झारखंड

उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, एडीपीओ, एपीओ, बीईईओ, बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी एवं सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में तिथि भोज सह जन्मोत्सव का आयोजन किया जाए। इस अवसर पर शिक्षकगण बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन तैयार करेंगे तथा ‘बैगलेस डे’ के तहत खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को प्रेरणादायक फिल्में जैसे ‘तारे ज़मीन पर’ और ‘हिचकी’ दिखाई जाएं ताकि उनमें सीखने की भावना और सकारात्मक सोच विकसित हो।

उपायुक्त ने बाल आधार एवं आरबीएस कैंप के आयोजन, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, और 2026 की मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा की तैयारी को लेकर विशेष निर्देश दिए। साथ ही राज्य स्थापना दिवस पर पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि “फिर से स्कूल चले हम”, “आज हमने क्या सीखा” जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से चलाए जाएं। उत्कृष्ट विद्यालयों और शिक्षकों को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा।

ममता जायसवाल रिपोर्ट

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top