• Home
  • Bharat Nation Live
  • हिरणपुर में बंद क्रशर से चोरी करते एक युवक रंगेहाथ पकड़ा गया
Image

हिरणपुर में बंद क्रशर से चोरी करते एक युवक रंगेहाथ पकड़ा गया

पाकुड़ झारखंड

बुधवार दोपहर मानसिंहपुर स्थित ज़ियाउल शेख के बंद पड़े क्रशर में चोरी की घटना सामने आई। चोरी करते हुए एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। इस मामले में क्रशर के रात्रि प्रहरी बेहुलाल सोरेन ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

प्रहरी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे दो व्यक्ति बाइक से पहुंचे और भंडार कक्ष का ताला तोड़कर क्रशर से संबंधित तार व मशीन आदि चोरी करने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर फरक्का निवासी मुस्तकीम शेख को पकड़ लिया गया, जबकि जयरामपुर फरक्का निवासी रोनी शेख बाइक लेकर भाग निकला।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार साथी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मामले में चोरी की सामग्री बरामद करने और घटना के पीछे के पूरे गिरोह का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

ममता जायसवाल रिपोर्ट

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top