• Home
  • Bharat Nation Live
  • हमीरपुर में खनन माफियाओं की दबंगई, नहर जाम कर बनाया रास्ता
Image

हमीरपुर में खनन माफियाओं की दबंगई, नहर जाम कर बनाया रास्ता

हमीरपुर उत्तर प्रदेश

सदर तहसील क्षेत्र के पत्योरा खंड संख्या 31/03 में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। मौरंग माफियाओं ने नियमों को ताक पर रखकर नहर को जाम कर ट्रकों की निकासी के लिए अवैध रास्ता बना लिया है। किसानों ने आरोप लगाया कि माफियाओं ने दबंगई के बल पर नहर की रूपरेखा ही बदल दी, जिससे सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि खनन माफियाओं की मनमानी से खेती पर बुरा असर पड़ रहा है और प्रशासन इस पर मौन है। परेशान किसानों ने अब इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से करने की बात कही है।

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रामप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और खनन विभाग को पत्र भेजकर कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। फिलहाल, क्षेत्रीय किसानों ने नहर को पुनः सुचारु करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संवाददाता – योगेंद्र सिंह

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top