• Home
  • Bharat Nation Live
  • गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करने वाली टीम सम्मानित
Image

गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा करने वाली टीम सम्मानित

हाजीपुर, बिहार

वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र में चुनाव के दौरान मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करने वाली टीम को एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सदर एसडीपीओ-1 सुबोध कुमार, गंगाब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार और CAPF टीम के सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

एसपी ललित मोहन शर्मा ने कहा कि चुनावी माहौल में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश करना कानून व्यवस्था की दृष्टि से एक बड़ी उपलब्धि है। इस कार्रवाई से अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की सतर्कता और समर्पण की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – नवीन कुमार

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top