• Home
  • Bharat Nation Live
  • पंडित मदन मोहन मालवीय की 79वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
Image

पंडित मदन मोहन मालवीय की 79वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

प्रयागराज उत्तर प्रदेश

बुधवार को पंडित मदन मोहन मालवीय की 79वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में हिंदू हॉस्टल चौराहा स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके राष्ट्र सेवा और योगदान को याद किया गया।

संतोष त्रिपाठी ने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय ने अपने जीवन को कर्म और राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने पत्रकारिता और वकालत जैसे माध्यमों से भारत माता की सेवा की। पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा विभवनाथ भारती ने कहा कि महामना के अथक प्रयासों से ही 1916 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना संभव हुई। उन्होंने एक-एक रूपया चंदा इकट्ठा कर इस विश्वविद्यालय की नींव रखी। मालवीय वह पहले और अंतिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की विशेष उपाधि मिली।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। श्रद्धांजलि समारोह में उनकी शिक्षाओं और राष्ट्रप्रेम को याद करते हुए युवा कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देने का प्रयास किया गया।

रिपोर्ट – मनीष सुसारी

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top