• Home
  • Bharat Nation Live
  • दिल्ली के महिपालपुर में रेडिसन होटल के पास धमाके से मचा हड़कंप
Image

दिल्ली के महिपालपुर में रेडिसन होटल के पास धमाके से मचा हड़कंप

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के महिपालपुर स्थित रेडिसन होटल के पास गुरुवार सुबह अचानक धमाके जैसी तेज आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को सुबह 9:18 बजे विस्फोट की सूचना मिली, जिसके बाद तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दिल्ली पुलिस की टीम ने भी क्षेत्र को घेरकर सघन जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

दिल्ली पुलिस और डीएफएस की संयुक्त जांच टीम ने आसपास के इलाके की बारीकी से पड़ताल की है। अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट किस कारण से हुआ, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। हालांकि, जांच एजेंसियां सभी संभावित कोणों पर काम कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

रिपोर्ट – दिनेश कुमार कुमावत

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top