चिरमिरी छत्तीसगढ़
दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट की घटना से पूरे देश में शोक की लहर है। इसी कड़ी में चिरमिरी कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को नगर के मुख्य चौक पर एकत्र होकर ब्लास्ट में मारे गए निर्दोष लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस नेता शिवांश जैन ने किया, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर प्रार्थना की।
शिवांश जैन ने इस मौके पर कहा कि आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है और ऐसी घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बनाती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। कार्यक्रम में अनेक युवा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और एकजुट होकर देश में शांति और सौहार्द की अपील की।
संवाददाता देवेंद्र सिंह चंदेल









