• Home
  • Bharat Nation Live
  • प्रतापगढ़ के राकेश सिंह बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा प्रयागराज के जिलाध्यक्ष
Image

प्रतापगढ़ के राकेश सिंह बने अखिल भारतीय हिंदू महासभा प्रयागराज के जिलाध्यक्ष

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ के जांबाज़ व्यक्तित्व राकेश कुमार सिंह को अखिल भारतीय हिंदू महासभा का प्रयागराज जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महासभा के अध्यक्ष पंडित विजय नारायण भट्ट द्वारा आयोजित बैठक में राकेश कुमार सिंह को मनोनयन पत्र देकर इसकी घोषणा की गई।

अध्यक्ष पंडित विजय नारायण भट्ट ने बताया कि राकेश कुमार सिंह का सनातन और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान सराहनीय है, इसलिए उन्हें प्रयागराज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि राकेश सिंह अपनी क्रियाशीलता, कर्मठता और क्षमता का सदुपयोग करते हुए महासभा की राष्ट्रीय टीम के साथ समन्वय स्थापित करेंगे और धर्म हित में कार्य कर महासभा को सशक्त बनाने में योगदान देंगे।

इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह ने पंडित विजय नारायण भट्ट का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया और आश्वस्त किया कि वह अपनी पूरी ऊर्जा के साथ सनातन हित के कार्यों को समाज में बढ़ाने का निरंतर प्रयास करेंगे। राकेश सिंह के प्रयागराज जिलाध्यक्ष बनने की खबर उनके पैतृक जनपद प्रतापगढ़ में भी खुशी की लहर फैल गई। उनके परिवार, शुभचिंतक और मित्र लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।

रमेश श्रीवास्तव रिपोर्टर

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top