बांदा, उत्तर प्रदेश
कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में स्टाम्प देयक, व्यापार कर, परिवहन एवं विद्युत विभाग की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों की वसूली कम होने पर नाराज़गी जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर-करेत्तर वसूली में तेजी लाई जाए और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप करों की पूर्ण वसूली सुनिश्चित की जाए।
साथ ही जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जनपद की सीमावर्ती दुकानों पर नियमित चेकिंग की जाए और अवैध शराब की आवक पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
रिपोर्टर: शिवनेश द्विवेदी









