प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश
जिले के मान्धाता ब्लॉक के गजेहड़ी पुलिया में आगामी 16 नवंबर को बाबा साहब धाम का भंडारा आयोजित होगा। यह भंडारा विगत 9 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं धार्मिक आयोजन के रूप में जाना जाता है।
उक्त भंडारे में राजनीतिक, सामाजिक, क्षेत्रीय और प्रबुद्ध लोग बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। कार्यक्रम में लाखों श्रद्धालु महाप्रसाद ग्रहण करेंगे और आयोजन का आनंद लेंगे। आयोजन के माध्यम से न केवल धार्मिक आस्था का अनुभव होगा, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का संदेश भी फैलेगा।
रमेश श्रीवास्तव रिपोर्ट









