
पाकुड़, झारखंड.
मुफस्सिल थाना पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के जीआर केस संख्या 448/15 के सजायाफ्ता आरोपी अतिकुर शेख उर्फ अतिकुर रहमान, पिता तामिजुद्दीन शेख, निवासी मनिकापाड़ा थाना पाकुड़ मु0, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे उसके गांव से दबोच लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
ममता जायसवाल रिपोर्ट









