पाकुड़, झारखंड.
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ के तत्वाधान में बुधवार को महेशपुर प्रखंड सभागार में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने ग्रामीणों को कानूनी तौर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न कानूनों और अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण योग्य और जरूरतमंद व्यक्तियों को उनके वादों में निःशुल्क अधिवक्ता प्रदान करता है, ताकि कोई भी न्याय से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में चलंत लोक अदालत के महत्व और नालसा द्वारा संचालित योजनाओं पर भी विशेष प्रकाश डाला गया। उपस्थित ग्रामीणों को कानून संबंधी जागरूकता पुस्तिका और पर्चियों का वितरण किया गया। मौके पर पीएलवी चन्दन रविदास, प्रियंका हेंब्रम, विजय कुमार राजवंशी, उर्मिला हेंब्रम सहित प्रखंड कर्मी और ग्रामीण उपस्थित थे।
ममता जायसवाल रिपोर्ट









