• Home
  • Bharat Nation Live
  • शालीमार बाग वार्ड 56-बी में भाजपा में मचा घमासान
Image

शालीमार बाग वार्ड 56-बी में भाजपा में मचा घमासान

दिल्ली

शालीमार बाग विधानसभा के वार्ड संख्या 56-बी में निगम उपचुनाव को लेकर भाजपा के अंदर असंतोष की स्थिति बन गई है। यह सीट मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के बाद खाली हुई थी। अब भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनिता जैन के प्रचार को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है।

भाजपा कार्यकर्ता विनीत पाहवा ने आरोप लगाया कि बीआई ब्लॉक में हुई चुनावी सभा की सूचना न तो स्थानीय कार्यकर्ताओं को दी गई, न ही ब्लॉक के खंड प्रमुख को। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही जीता जा सकता है, लेकिन प्रत्याशी और उनके पति देव श्री नरेश जैन, जो मंडल अध्यक्ष भी हैं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नज़रअंदाज़ कर रहे हैं।

विनीत पाहवा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता हमेशा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने के लिए जानी जाती हैं और यही उनकी सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अपील की कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर चुनावी अभियान को मजबूती दी जाए।

दिनेश कुमार कुमावत रिपोर्टर

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top