सांचौर, राजस्थान
राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा मंगलवार को बिना पूर्व सूचना के अचानक सांचौर पहुंचे, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मंत्री मीणा किसी संभावित छापेमारी या बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर क्षेत्र के अधिकारियों से सीधे तौर पर जानकारी ले सकते हैं।
मंत्री के अप्रत्याशित दौरे की खबर फैलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया और संबंधित विभागों के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार, कृषि विभाग से जुड़े कुछ अनियमित मामलों और योजनाओं की समीक्षा के लिए यह दौरा किया गया है।
स्थानीय लोगों और अधिकारियों में इस औचक निरीक्षण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। मंत्री मीणा ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ सख्त है, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राहुल सोनी रिपोर्ट









