• Home
  • Bharat Nation Live
  • दिल्ली धमाके के बाद प्रतापगढ़ में हाई अलर्ट जारी
Image

दिल्ली धमाके के बाद प्रतापगढ़ में हाई अलर्ट जारी

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश

दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद प्रतापगढ़ जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने भारी पुलिस बल के साथ प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ आईपीएस सीओ सिटी प्रशांत राज, नगर कोतवाल सुभाष यादव, यातायात प्रभारी सत्येंद्र सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी सुमित और कई चौकी इंचार्ज मौजूद रहे। एसपी भूकर ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और पार्किंग क्षेत्र का गहन निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा जिले के प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार चेकिंग और गश्त की जाए। उन्होंने कहा कि सतर्कता ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है।

रमेश श्रीवास्तव रिपोर्टर

Releated Posts

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

धार  जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक…

ByBydilip patidar Jul 23, 2026

वन मंडल धार में पदोन्नत कर्मचारियों का अलंकरण एवं सम्मान समारोह संपन्न।

धार वन मंडल धार के ईको सेंटर में बुधवार को पदोन्नत कर्मचारियों के सम्मान एवं अलंकरण हेतु गरिमामय…

ByBydilip patidar Jul 22, 2026

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top