• Home
  • Bharat Nation Live
  • एसपी राजेश द्विवेदी की अनोखी पहल: अब जनता सीधे जुड़ सकेगी पुलिस से
Image

एसपी राजेश द्विवेदी की अनोखी पहल: अब जनता सीधे जुड़ सकेगी पुलिस से

शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश

जिले की पुलिस अब और अधिक तकनीकी रूप से सशक्त होने जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अपराध नियंत्रण और जनसहयोग को बढ़ावा देने के लिए C.P.C.P (Citizen Police Cooperation Portal) शुरू करने की घोषणा की है। इस पोर्टल के माध्यम से शाहजहाँपुर की जनता अब सीधे पुलिस अधीक्षक से जुड़ सकेगी।

इस नई व्यवस्था के तहत कोई भी नागरिक अपने क्षेत्र में हो रही संदिग्ध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों या छोटी घटनाओं की जानकारी सीधे एसपी को दे सकेगा। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित थाना तत्काल एक्शन में आएगा।

एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा, “पुलिस तभी प्रभावी बन सकती है जब जनता उसका सहयोग करे। यह पोर्टल जनता और पुलिस के बीच विश्वास का नया सेतु बनेगा।” उन्होंने बताया कि अक्सर छोटी घटनाएँ समय रहते संज्ञान में न आने के कारण बड़ी वारदातों का रूप ले लेती हैं। इस पोर्टल से अपराध नियंत्रण में रियल-टाइम एक्शन संभव होगा।

संवाददाता छत्रपाल

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top